Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जिला पंचायत चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख के पदों पर भाजपा की पैनी नजर


    गोरखपुर। बांसगाव संदेश। उत्तर प्रदेश 




    जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बिना किसी बाधा के काबिज होने के बाद अब भाजपा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। कई ब्लॉकों में जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता अपने रिश्तेदारों एवं करीबियों की राजनीति में लॉचिंग की तैयारियों में जुट गए हैं। विभिन्न ब्लॉकों में पार्टी नेता अपने परिजनों और करीबियों को पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने की फिराक में हैं।
    असल में भाजपा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अपने करीबी को चुनाव लड़ाने की मंशा रखने वालों को साधना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचन से बल मिला है। साधना सिंह कैंपियरगंज भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी  है। अब दूसरे जन प्रतिनिधियों को भी लगता है कि वे अपने परिजनों और करीबियों को ब्लाक प्रमुख में चुनाव लड़ा सकते हैं।

    विधायक संत प्रसाद अपने बहू के लिए मांग रहे हैं टिकट
    ऐसे जन प्रतिनिधियों में खजनी के विधायक संत प्रसाद अपनी बहू शांति देवी को उरूवां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाने की तैयारी में जुटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एनेक्सी भवन में हुई बैठक में भी पिछले दिनों उन्होंने अपनी बहू के लिए टिकट की मांग सार्वजनिक रूप से की थी।

    राधेश्याम सिंह भी अपने बहू को चुनाव लड़ाने की  तैयारी में है
    भटहट ब्लॉक में बीज प्राधिकरण  निगम के उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह की बहू के भी चुनाव लड़ने तैयारियां हैं। पिछले दिनों गोरखपुर से लखनऊ तक हल्ला मचा तब जब भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष राजेश निषाद टिकट की दावेदारी में पिछड़ता देख सपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले भाजपा में इस घटनाक्रम से हड़कंप की स्थिति थी। हालांकि राजेश निषाद सीएम की बैठक में मौजूद रहे। फिलहाल अब वे टिकट के लिए दावा करने की स्थिति में नहीं है।


    विपिन सिंह की पत्नी भी दावेदार हैं
    उधर कौड़ीराम ब्लॉक में पूर्व विधायक अंबिका सिंह की पुत्र बधू एवं गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह की पत्नी नीता सिंह की ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चर्चे हैं। नीता सिंह कौड़ीराम ब्लॉक के वार्ड नंबर 76 से निर्विरोध चुनाव जीती हैं। साल 2005 से 2010 तक कौड़ीराम  ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी है।


    युधिष्ठिर सिंह का परिवार भी चर्चा में
    भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की पत्नी मीना सिंह व पुत्र शशि प्रकाश सिंह भी पाली ब्लॉक में चुनाव जीते हैं। हालांकि, पाली ब्लॉक प्रमुख के लिए शशि प्रकाश सिंह की दावेदारी कर रहे हैं। पार्टी में उनका टिकट भी पक्का माना जा रहा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728