Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चौरीचौरा : बैण्ड बाजा और बारातियों संग बारात लेकर प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर



    चौरीचौरा गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा के मल्ल के छावनी टोले पर उस समय लोग हक्के बक्के रह गए जब झंगहा थाना क्षेत्र की एक युवती बैण्ड बाजा के साथ बारात लेकर अपने फौजी प्रेमी के दरवाजे पहुंच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर उठा लायी। जहां लड़की अभी भी फौजी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी है और फौजी फरार है। जानकारी के अनुसार झंगहा थानाक्षेत्र के कटहरिया निवासी एक लड़की का प्रेम प्रसंग चौरीचौरा के सरदारनगर इलाके के रामपुर रकबा निवासी एक लड़के से था। एक साल पहले लड़की ने लड़के के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उसका कोर्ट में मामला चल रहा है। लड़की का कहना है कि लड़के की नौकरी सेना में लगने के बाद से ही वह शादी करने से मुकर गया। अब लड़के की दो दिन बाद शादी होने वाली है। लिहाजा लड़की अपनी, मां, पिता और अन्य परिजनों को साथ लेकर बाजे के साथ बारात लेकर बुधवार को लड़के के घर पहुंच गई। लड़के के घर के बाहर परिजनों के साथ लड़की खड़ी हो गई और बैंड बजवाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को लॉकडाउन का हवाला देकर मनाने की कोशिश की लेकिन लड़की की मांग थी लड़के को उसके सामने बुलाया जाए और कार्रवाई की जाए। अन्‍यथा वह आत्महत्या कर लेगी। किसी तरह पुलिस उसे और लड़के के पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर थाने ले आई। थाने पर सुलह की कोशिशें चल रही हैं। लड़की का आरोप है कि लड़का दो अन्य लड़कियों से भी मंदिर में शादी कर उनकी जिंदगी खराब कर चुका है। वहीं मामले में एसएचओ संतोष कुमार अवस्थी का कहना है मामले में पहले से ही केस दर्ज है। मामला अदालत में है। लड़की और लड़के के पक्ष को समझा बुझाकर कोई रास्‍ता निकालने की कोशिश की जा रही है। 


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728