Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता हुआ कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता


    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

    कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता कराह रही है। बेरोजगारी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है।

    सरकार इन सब चीजों से ध्यान हटाकर आइस पाइस खेल रही है। वहीं, अदिति सिंह के बयान कि योगी मेरे राजनीति गुरू हैं पर उन्होंने कहा कि अदिति सिंह के खिलाफ याचिका दायर है।

    उन्होंने दावा किया कि यूपी में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को गुमराह कर रहे हैं।

    पूर्व सांसद धनंजय के करीबी है रामू पुलिस सूत्रों की माने तो राजनीति में रामू द्विवेदी का प्रवेश जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह व बसपा सरकार के कद्दावर मंत्रियों के जरिए हुआ। रामू द्विवेदी पूर्व सांसद के करीबी बताए जाते हैं। उनकी लखनऊ से पूर्वांचल के कई जिलों के सरकारी विभागों के ठेकों में अच्छी दखल है। उनके कुछ रिश्तेदार प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक देवरिया पुलिस ने शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे धेनुमति अपार्टमेंट से रामू द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद सीधे देवरिया लेकर चली गई।

    संजय पर दर्ज है युवती पर जानलेवा हमले का मुकदमा

    वहीं, शराब कारोबारी संजय केडिया पर भी राजधानी के कृष्णानगर थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में उनको काफी लंबे समय तक जेल की हवा भी खानी पड़ी। कृष्णानगर में रहने वाली युवती से संजय केडिया का प्रेम संबंध था। दोनों में किसी बात पर अनबन होने लगी तो स्काई हिल्टन होटल से निकलते समय संजय ने पांच शूटरों से उस गोलियां चलवा दी थीं। इस युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका काफी लंबा इलाज चला। इस मामले में संजय केडिया गिरफ्तार किये गये थे। कई महीने जेल में रहने के बाद उनको जमानत मिली थी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728