Header Ads

ad728
  • Breaking News

    डीजल-पैट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनता में आक्रोश




    पेट्रोल 95.92 रुपए तो डीजल 89.57, लोग परेशान

     गत डेढ़ माह में 24 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं।


    गगहा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सोमवार को गोरखपुर जिले के मसानपाकड़ पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल 95.92 रुपये लीटर तक पहुंच गया। जबकि डीजल 89.57 रुपये प्रति लीटर बिका। महामारी में लोगों की आमदनी घट रही है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम कैसे बिगाड़ते हैं आम आदमी का बजट?

     पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट किराया बढ़ता है, उसके बढ़ने से फलों-सब्जियों या और अन्य कमोडिटी की कीमतों में इजाफा होता है। अगर ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो आपके डिलिवरी चार्जेस बढ़ सकते हैं और कई जगहों पर बस के किराये वगैरह में भी बढ़ोत्तरी होती है।ये ईंधन की कीमतें बढ़ने का अप्रत्यक्ष असर है।


    आमदनी घटी है और महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर सभी क्षेत्रों पर पड़ता है। सरकार को ऐसे हालात में कीमतों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
     
              विजय यादव निवासी सियर, गजपुर



    डीजल के दाम बढ़ने से किसानों की फसल की लागत बढ़ गई है। फसल के दाम भी सही नहीं मिलते हैं। किसान पूरी तरह से हताश हो चुका है। 

             जय प्रकाश सिंह निवासी गम्भीरपुर




    मैं बाइक से कपड़ों की फेरी करता हूं। इसके लिए काफी दूर-दूर के इलाके में भी जाता हूं। पेट्रोल के दाम बढ़ने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

    नौशाद निवासी बड़हलगंज

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728