Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दो समुदायों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी -डंडे


    बहराइच। बाँसगांव संदेश (बी0एन0 सिंह) चाट की दुकान पर चाट खाने के बाद पत्ता फेकने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में छ: लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे। आलाधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। थाना खैरीघाट क्षेत्र के सेमरिया गांव में गुरुवार की शाम को जयप्रकाश की चाट की दुकान पर चाट खाने के बाद ग्राहकों ने पत्ता इतवारी के घर के सामने फेक दिया।जिस पर इतवारी ने विरोध किया और मामला विवाद का रूप ले लिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोगो ने विवाद को शांत करा दिया था।लेकिन शुक्रवार की सुबह दोनों समुदाय के लोगों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मारपीट और पथराव में दोनों पक्ष से छ: लोगो को गंभीर रूप से चोटे आई है।हालत गंभीर होने पर दो लोगो जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

    घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह, पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे और मोहल्ले में झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खैरीघाट में भर्ती कराया।एक पक्ष से जयप्रकाश का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह इतवारी पुत्र मदारू अपने दर्जनों साथियों के साथ मंदिर के पास गाली गुप्ता देते हुए पहुचे और ईंट पत्थर चलाने लगे जिससे स्वामीदीन पुत्र अशरफी,सदानन्द पुत्र स्वामीदीन, जय प्रकाश पुत्र राम शरण तथा राम दयाल पुत्र राम शरण गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं इतवारी पुत्र मदारू ने आरोप लगाया है कि जय प्रकाश चाट का पत्ता हमारे घर में फेंक रहे थे। जिसके विरोध करने पर विवाद हुआ।थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया है कि प्रथम पक्ष से जयप्रकाश की तहरीर पर 12 नामजद सहित कई अज्ञात पर तथा इतवारी की तहरीर पर 11 नामजद सहित कई अज्ञात पर गंभीर धाराओं मुकदमा पंजीकृत किया गया है।तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728