Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बछड़े को बचाने खूंटा तोड़कर तेंदुए से भिंड गयी गाय



    बहराइच। बाँसगांव संदेश (बी0 एन0 सिंह) मां की ममता का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि बछड़े को बचाने के लिए गाय एक खुंखार तेंदुए से भिड़ गई। यही नहीं अपने बछड़े को बचाने के उसने खूंटे की रस्सी भी तोड़ दी। वाकया कुछ यूं है कि बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के कतर्निया रेंज के कैलाशपुरी गांव में अहाते में गाय के साथ बंधे बछड़े पर बुधवार रात तेंदुए ने हमला कर दिया। अपने बच्चे को बचाने के लिए गाय ने खूंटा से रस्सी तोड़कर तेंदुए को दौड़ा लिया। गाय ने अपने बछड़े को बचाने के लिए लगभग 10 मिनट तक संघर्ष किया। जिसके बाद हार मानकर बछड़े को छोड़कर तेंदुए को जगल की ओर भागना पड़ा।

    यह है घटना: बहराइच के कतर्निया रेंज के कैलाशपुरी गांव निवासी श्रवण के अहाते में उनकी गाय बछड़े के साथ बंधी थी

      देर रात में जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बछड़े को झपट्टा मारकर जबड़े में दबोच लिया। अपने बच्चे पर तेंदुए के हमले को देखकर गाय छटपटाने लगी। गाय ने पूरी ताकत लगाई और खूंटे को तोड़ दिया और तेंदुए से भिड़ गई। कड़े संघर्ष के बाद बछड़े को तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। इसके बाद भी लगभग 100 मीटर तक गाय तेंदुए को दौड़ाती रही।

    वहीं दूसरी ओर इसी रेंज के घोसियाना गांव में घर के बाहर कल्लू की बकरी चर रही थी। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। उसे दबोच कर जंगल की ओर चला गया। सूचना पर पहुंचे सदर बीट इंचार्ज अब्दुल सलाम ने लोगों को सजग रहने के लिए सतर्क किया। कहा कि बकरी मालिक को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728