सऊदी ने विदेशी हज यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध, देश के ही सीमित यात्री होंगे
सऊदी। बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार
इस साल की हज यात्रा में केवल 60,000 लोगों को आने की ही अनमति दी जाएगी। इसे लेकर सऊदी अरब ने आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही यह तीर्थयात्री भी केवल सऊदी के ही होंगे। कोरोना वायरस महामारी के चलते विदेशी हज यात्रियों पर इस साल भी प्रतिबंध रहेगा। साल 2021 की हज यात्रा जुलाई के मध्य से शुरू होने वाली है।
सऊदी की राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के एक बयान में राज्य के हज और उमराह मंत्रालय के हवाले से घोषणा की गई है कि इस साल की हज यात्रा जुलाई के मध्य में शुरू होगी। इसमें केवल 18 से 65 साल के लोगों को ही हज करने की अनुमति दी जाएगी।इसके अलावा उन्हीं यात्रियों को अनुमति मिलेगी, जिन्हें वैक्सीन लग चुका है।
बयान में कहा गया है, सऊदी अरब हर साल तीर्थयात्रियों की मेजबानी करता है। इस साल हज यात्रा को लेकर बनाए गए नियम तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और साथ ही उनके देश की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...