Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ब्लाक प्रमुख पद चुनाव में सपा उतारेगी अपना प्रत्याशी

    ब्लाक प्रमुख पद चुनाव में सपा उतारेगी अपना प्रत्याशी 
     गोला गोरखपुर। समाजवादी पार्टी गोला ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद चुनाव के मैदान में अपना कर्मठी व सुयोग्य प्रत्याशी उतारेगी।विधानसभा क्षेत्र के गोला बड़हलगंज उरूवा सहित सभी ब्लॉको में समाजवादी पार्टी ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी दमदारी के साथ उतारेगी। उक्त बातें चिल्लूपार विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने गोला स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेेस वार्ता के दौरान कहीं। आगे कहा कि  जिला कमेटी विधानसभा कमेटी सपा केेे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी सहमति से  पार्टी जो निर्णय ली है हम सभी कार्यकर्ता हम लोग इमानदारी के साथ प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव  2022 समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री के रूप में सभी कार्यकर्ता प्रदेश की सभी जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देखना चाहते हैं। ताकि रुका हुआ विकास तेजी सेे हो।वर्तमान सरकार मेें कन्या विद्याधन को बेरोजगारी भत्ता उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था केेवल नाम का ही है कोई बदलाव नहीं है। आए दिन हत्या बलात्कार चोरी डकैती आदि  इनका पेपरों में जब सुबह आदमी जगता है तो ही दिखता है।  उत्तर प्रदेश की सरकार से अराजकता को रोकने में फेल है। कोरोना महामारी के समय में जहां भारतीय संस्कृत में हिंदुओं की शव जलाया जाता है वही वर्तमान सरकार की नाकामी से शवों को नदी के किनारे बालू में ढक दिया जाता है या नदी में प्रवाह कर दिया जाता है। ऐसी सरकार से उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है उत्तर प्रदेश की  भोली-भाली जनता अब मन बना चुकी है 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी और रुके हुए विकास कार्यो को पूरा कर दिखाएगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728