Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपाइयों ने सीएम का पुतला फूंक प्रदर्शन किया



    बहराइच। बाँसगांव संदेश (बी0 एन0 सिंह) प्रदेश में व्याप्त जंगलराज, खाद्य तेल व खाद्य पदार्थो डीजल-पैट्रोल व गैस के बढ़ते दाम, सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न व सरकारी नौकरियों में धांधली के विरोध में बुधवार को बहराइच एवं कैसरगंज में प्रदर्शन किया। बुधवार को समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर सपाइयों ने सीएम का पुतला फूंका। नंदेश्वरनंद ने कहा कि प्रदेश में कालाबाजारी चरम सीमा पर है। मुख्यमंत्री के चहेते मंत्री आरक्षण को दरकिनार कर अपने भाई को सरकारी नौकरी दे रहे हैं।

    ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत चुनाव को मद्देनजर सपा कार्यकर्ताओं का पुलिसिया उत्पीड़न चरम पर है।

    प्रदर्शन में यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह रैकवार, सैफ, दिनेश यादव, विशाल सिंह, शाह आलम, मोबीन खान व सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता मौजूद रहे। तहसील परिसर में पूर्व विधायक रामतेज यादव की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबाधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल को सौंपा। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि कैसरगंज सीएचसी में महिला डॉक्टर कभी नहीं आती हैं, जबकि इस चिकित्सालय में तीन महिला चिकित्सक तैनात हैं। नगर पंचायत बनने के बाद से कस्बे के हालत और बदतर हो गए हैं। संक्रामक बीमारी का खतरा बना है। सब्जी मंडी जाने वाला मार्ग बेहद बदहाल स्थिति में है। इस दौरान सैय्यद एखलाक अहमद, अबरार अहमद,फरीद अंसारी, लाल विक्रम, शमसुद्दीन खां, मनीष यादव, प्रतीक, खतीबूद्दीन खां, इमरजेंसी यादव, शकील नदवी, मनोज यादव, शुभम गौड़, बृजेश शर्मा, अब्बू शहमा, राकेश यादव, धर्मू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728