Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर भटक रहा था घायल कुत्ता, इलाज के लिए महाराष्ट्र से आई टीम




    कुशीनगर।पडरौना शहर के रेलवे स्टेशन के पास कई दिन से एक घायल आवारा कुत्ता घूम रहा रहा था, जिसके इलाज के लिए रविवार को देर शाम तक महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से दो लोग पहुंचे। ये लोग जानवरों की भलाई के लिए काम करने वाली एक संस्था के सदस्य हैं। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद रात में नौ बजे टीम ने इस कुत्ते को खोज लिया। पशु चिकित्सालय में कुत्ते का इलाज चल रहा है।
    जानकारी के मुताबिक, काले रंग के एक आवारा कुत्ते को किसी ने हंसिया मारकर जख्मी कर दिया था। हंसिया कुत्ते के पेट में घुसकर फंस गया था। शरीर में हंसिया फंसा कुत्ता कई दिन से घायल अवस्था में भटक रहा था। किसी ने इस घायल कुत्ते की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी।
    इस पोस्ट को पढ़कर महाराष्ट्र में जानवरों की देखभाल करने वाली संस्था ‘प्यार रेस्क्यू सेंटर’ के अर्पित सिंह ठाकुर और कुणाल महले रविवार को पडरौना पहुंचे। इन लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल से संपर्क किया।
    चेयरमैन ने अपने कुछ वालंटियर को इस टीम की मदद में लगाया। रात में नौ बजे घायल कुत्ता रेलवे स्टेशन रोड पर दिखा। टीम ने इस कुत्ते को काबू में करके शरीर मे फंसा हंसिया निकालने का प्रयास किया। खुद सफलता नहीं मिली तो शहर के पशु चिकित्सालय लेकर गए।
    टीम के सदस्यों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो इलाज के लिए गोरखपुर व दिल्ली भी जाएंगे। इस दौरान चेयरमैन विनय कुमार जायसवाल, अभय मारोदिया, अतुल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, अंचल गुप्ता, बबिता शर्मा, सरोज गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728