Header Ads

ad728
  • Breaking News

    केवल साधना सिंह ने ही किया जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पर्चा दाखिल


    गोरखपुर। बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार




    जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ बवाल इस दौरान भाजपा समर्थकों ने सपा प्रत्याशी को कलेक्ट्रेट मेन गेट पर रोक लिया। इतना ही नहीं बल्कि सपा के पूर्व सदस्य की जमकर पिटाई कर दी। 3 बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी को गेट के अंदर नहीं आने दिया। 3:00 बजे तक साधना सिंह का ही पर्चा दाखिल हो सका। अब साधना सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होना तय। कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना प्रोटोकॉल की खूब उड़ाई गई धज्जियां।
    जानकारी के मुताबिक, पहले सपाई शास्त्री चौक पर एकत्रित हुए। यहां पुलिसकर्मियों की रोक टोक के बाद 1.30 बजे एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव एसपी सिटी सोनम कुमार तथा एसपी ट्रेफिक रामसेवक गौतम शास्त्री चौक से सपा प्रत्याशी समेत चार लोगों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष की तरफ बढ़े कि मुख्य गेट पर भाजपा समर्थकों ने रोक लिया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पारस यादव की जमकर पिटाई कर दी। डर के मारे सपा प्रत्याशी और अन्य बाहर गेट पर खड़े रहे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण कुमार सिंह भाजपा समर्थकों को गेट के पास से हटने के लिए समझाने में जुटे रहे। आखिर में सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी अपने प्रत्याशी के साथ लौट गए।
    नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह ने कहा कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है। वह विकास करने के लिए आई हैं और विकास करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान जो कार्य शेष रह गए थे, उसे पूरा किया जाएगा। कहा कि चुनौतियों से लड़ना हमारी आदत है, जो भी चुनौती आएगी उसका मजबूती से सामना किया जाएगा।
    साधना सिंह ने कहा कि मेरी जीत सुनिश्चित है। जनता से जो वादे किए गए हैं उसे पूरा करेंगे। जिले के हर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। विकास के लिए सबको साथ लेकर चलेंगे।
    समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी 3 बजे तक प्रयास करता रहा पर्चा दाखिला के लिए लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी को गेट के अंदर आने नहीं दिया 3 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष केवल साधना सिंह का पर्चा दाखिला हो सका साधना सिंह का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना हुआ तय।
    सुरक्षा व्यवस्था की पर्याप्त फोर्स पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार के नेतृत्व में लगाई गई थी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728