Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सात सपा नेता गिरफ्तार, जेल भेजे गए


    पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सात सपा नेता गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    रामपुर बुजुर्ग, देवरिया। रामाश्रय यादव (बांसगांव संदेश)

    देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर हुए हंगामा व पुलिस के साथ झड़प के मामले में रविवार की रात सपा नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सात सपा नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर पुलिस के भय से आरोपित कई सपा नेता घर छोड़कर भाग गए।

    पुलिस ने पूरे जनपद में सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से सात सपा नेताओं में महुई के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू यादव, सोनूघाट के रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान हृदया यादव, बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर प्रतापपुर के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य के पति इस्माइल, मझौलीराज के मदन यादव, महबूब आलम, अनिल कुमार यादव, खुखुंदू के डेहरी के रहने वाल पूर्व प्रधान पवन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांतधर दुबे की अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728