Header Ads

ad728
  • Breaking News

    घायल तेंदुआ हुआ हमलावर, दो लोगों को किया जख्मी




    शौच करने निकले लोगों पर बोला हमला, बांस की कोठरी में आकर तोड़ा दम

    कुशीनगर।महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज अंतर्गत शिवपुर गांव में बुधवार की सुबह एक घायल तेंदुआ शौच करने निकले लोगों पर हमलावर हो गया। इस दौरान तेंदुआ दो लोगों को घायल कर आबादी के निकट आकर एक बांस की कोठरी में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना लोगों ने वनकर्मियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मी तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए। जबकि दोनों घायलं का इलाज सोहगीबरवा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
    ग्रामीणों का मानना है कि शिकारियों की जंजीर में जकड़ने से घायल होकर तेंदुआ हमलावर हुआ। जिससे हमला करने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृत तेंदुए के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे थे।
    मिली जानकारी के मुताबिक, शिवपुर रेंज अंतर्गत शिवपुर गांव के सिवान में बुधवार की सुबह शौच करने निकले छोटेलाल मद्धेशिया और अंबरीश पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच तेंदुए को हमलावर होता देख मौके पर और लोग पहुंच गए।
    मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख तेंदुआ भागने लगा। जिसके बाद तेंदुआ आबादी के निकट राजेश सिंह और राजकुमार के घर के बगल में बांस की कोठरी में बैठ गया। जहां पर कुछ देर बाद तेंदुए की मौत हो गई।
    शिवपुर रेंजर अनूप वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है। जबकि एसडीओ चंदेश्वर सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। घटनास्थल पर वनकर्मियों की टीम पहुंची है। हालांकि घटनास्थल कुशीनगर सीमा और बिहार राज्य से सटा हुआ है। जिसके चलते कुशीनगर जिले के प्रभागीय वनाधिकारी पहुंचे हैं। मृत तेंदुए की शरीर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728