Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आक्सीजन प्लांट के कार्यों का कृषि मंत्री ने लिया जायजा



    देवरिया। बांसगांव संदेश। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को देसही देवरिया के पिपरादौला कदम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के लिए 20 बेड व अन्य सामग्री प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.ओपी सिंह को सौंपा। उन्होंने अस्पताल में स्थापित होने वाले आक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्यों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल में जनरेटर व अन्य संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में रंगाई-पोताई के कार्यों भी जायजा लिया।
    उन्होंने सीएचसी परिसर में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी जाहिर की। वहां मौजूद एडीओ पंचायत को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड का हाल जाना। उन्होंने कोरोना टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। कहा कि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। लोगों में जागरूकता लाएं। इस कार्य में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। आक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डा. रतनलाल, डा. संदीप, एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अनूप पांडेय,बलिउल्लाह खान, नर्वदेश्वर गौतम, विनय राव, ग्राम प्रधान पिपरदौला कदम यमुना शरण मद्धेशिया, अमरनाथ यादव, श्रीनिवास मणि, अनिल श्रीवस्तव आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728