Header Ads

ad728
  • Breaking News

    PM मोदी की बैठक से गायब रह बुरे फंसे बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव


    नई दिल्ली। बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार 




    पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय और केंद्र सरकार के बीच कई दिनों से चल रहा विवाद जारी है। सरकार ने पीएम मोदी की बैठक से गायब रहने वाले अलपन को एक बार फिर से और कड़ा लेटर लिखा है। लेटर में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को बताया है कि 31 मई को नई दिल्ली में रिपोर्ट करने में विफल रहने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की जा रही है।
    हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्पेशल एडवाइजर बनाए गए अलपन बंद्योपाध्याय को 30 दिनों में लेटर का जवाब देने के लिए कहा गया है। डीओपीटी ने बंद्योपाध्याय को अपना पक्ष रखने या परिस्थितियों का सामना करने के लिए कहा गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728