Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर कौड़ीराम व्यापार मंडल रजि0 ने दी श्रद्धाजंली


    स्व0 शरद त्रिपाठी का फाईल फोटो


    कौड़ीराम, गोरखपुर। कौडीराम व्यापार मंडल रजि0 के अध्यक्ष विनय सेठ के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र व संत कबीर नगर से पूर्व भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी की असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि वह कुछ दिनों से लीवर में गड़बड़ी के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार की रात 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सेठ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शरद त्रिपाठी काफी संघर्षशील व्यक्ति थे एवं राजनीति में एक अलग ही मुकाम स्थापित किए थे। श्रद्धांजलि सभा में कौड़ीराम व्यापार मंडल रजि0 के संरक्षक कन्हैया चौरसिया महामंत्री अजय प्रकाश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पांडेय उपाध्याय संजय जायसवाल सर्राफा अध्यक्ष रमेश वर्मा किराना कमेटी के अध्यक्ष गौतम राय व्यापार मंडल के संगठन मंत्री प्रिंस जायसवाल कोषाध्यक्ष अमन वर्मा विजय गुप्ता और विनोद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728