Header Ads

ad728
  • Breaking News

    किसान नेता स्व. दिवाकर सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि पर किया गया नमन




    कौडीराम, गोरखपुर। किसानों के मसीहा के रुप मे प्रसिद्ध किसान नेता स्वर्गीय दिवाकर सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि रंगनाथ त्रिपाठी के आवास पर ग्राम सभा अतरौली में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस मौके पर रंगनाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय दिवाकर सिंह किसानों गरीबों शोषितों वंचितों  के मसीहा के रूप में प्रसिद्ध थे। किसानों की आवाज बुलंद करते हुए वह शहीद हुए।उनके आह्वान पर हजारों किसान इकट्ठा हो जाते थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में श्रवण कुमार उपाध्याय आलोक रंजन त्रिपाठी कृष्ण मुरारी यादव बेदी लाल मद्धेशिया नन्हे यादव आदि लोगों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728