Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कोठा ग्राम प्रधान ने 1500 पौधे लगवाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश




    कोठा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। कौड़ीराम विकासखंड के ग्राम पंचायत कोठा की ग्राम प्रधान सुनीता यादव एवं उनके पति शिव कुमार यादव ने शनिवार को ग्रामीणों के बीच 1500 पौधों का निःशुल्क वितरण कर गांव में वृक्षारोपण कराया। इसमें आम, अमरूद, नीम, जामुन, सागौन, कटहल, पीपल, बरगद तथा अन्य प्रकार के पौधे शामिल रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने ग्रामीणों से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उसकी देखभाल के लिए ग्रामीणों से अनुरोध किया।


    वहीं प्रधान पति शिव कुमार यादव ने कहा कि वृक्षों से जलवायु और वर्षा पर प्रभाव पड़ता है। वृक्षों के बगैर मनुष्य का जीवन नामुमकिन है, इसलिए वृक्षों का संरक्षण करना जरूरी है।पौधों के रोपने के साथ उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728