Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपा नेता ने 15 जुलाई को होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बैठक की

    गोरखपुर।। शहर विधानसभा असुरन चुंगी के पास समाजवादी पार्टी महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में 15 जुलाई को होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक की गई और कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं  नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर भ्रष्ट निकम्मी एवं लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ 15 जुलाई समय 11:00 तहसील मुख्यालय गोरखपुर मे विशाल धरना प्रदर्शन मे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं नेता कार्यकर्ता सम्मिलित होकर इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में अपना सहयोग प्रदान करें। सपा नेता आफताब अहमद एवं विनोद यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में खुलेआम सत्ता के संरक्षण में महिलाओं पर हुए नृशंस अत्याचार और हिंसा के खिलाफ नारी के अपमान को नहीं सहेगी प्रदेश की जनता। सपा नेता विनोद विश्वकर्मा एवं मोहम्मद हसन ने कहा , समाजवादी पार्टी की सरकार में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा निःशुल्क शुरू की थी। नये मेडिकल काॅलेज खोले गए थे। एमबीबीएस में ज्यादा सीटे बढ़ाई गई थी। गम्भीर रोगों की निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं शुरू की गई थी। गोरखपुर और रायबरेली में एम्स के लिए जमीन दी गई थी। भाजपा सरकार ने इन सभी को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। सपा नेता हिफजुर्रहमान अजमल एडवोकेट एवं इम्तियाज अहमद ने कहा ने कहा कि कोरोना संकट काल में चिकित्सा सुविधाओं का भरपूर उपयोग न कर पाना सरकार की विफलता है। सरकार ने कोरोना पीड़ित मरीजोें के साथ मानवीय व्यवहार नहीं किया। आक्सीजन की दिक्कत से तमाम जाने गईं। इस मौके पर विनोद यादव मोहम्मद हसन हिफजुर्रहमान अजमल एडवोकेट इम्तियाज अहमद विनोद विश्वकर्मा शुभम यादव अनूप यादव शकील अहमद आफताब अहमद हनी मौर्य इमामुद्दीन अहमद मुलायम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728