Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मुखलिसपुर पंप नहर कटा लगभग 20 एकड़ धान की फसल जलमग्न




       सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश मुखलिसपुर कटसहरा माइनर  चाँदपार के पास कट जाने से  दर्जनों किसानो के धान की रोपाई की गई फसल डूब गयी है। नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की बार बार सूचना देने के बाद भी अभी तक नहर का मरम्मत नही कराया गया जिसको लेकर किसानो में आक्रोश देखा जा रहा है।
          मिली जानकारी के अनुसार मुखलिसपुर पम्प नहर  सहजनवा और खजनी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों से होकर गुजरती है इसी नहर से क्षेत्र के किसान अपने फसल की सिंचाई और धान की रोपाई करते है किसान रमेशचन्द्र शुक्ल , विनय शुक्ल , जवाहर शुक्ल , देवधारी शुक्ल , रामानन्द , परशुराम , केशभान , सत्य प्रकाश ने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व मुखलिसपुर पम्प नहर से पानी छोड़ा गया था नहर में पानी आते ही चाँदपार गांव के पास पानी का रिसाव होना शुरू हो गया था , जिसकी जानकारी किसानो द्वारा नहर विभाग को दी गयी थी लेकिन उसका मरम्मत नही कराया गया वृहस्पतिवार को सुबह में ही नहर करीब 10 फिट तक कट गयी जिससे किसानों के करीब 20 एकड़ धान की फसल डूब गयी है किसानो ने प्रशासन से मांग किया है कि कटी नहर का तत्काल मरम्मत कराया जाय । जिससे किसानों की डूबी धान के फसल को बचाया जा सके।
          इस बावत उपजिलाधिकारी सहजनवा सुरेश राय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है नहर विभाग के अधिकारियों को नहर मरम्मत कराने का निर्देश दिया जा रहा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728