Header Ads

ad728
  • Breaking News

    *नहर ओवरफ्लो होने से किसानों की 20 एकड़ के लगभग फसल डूबी किसानों ने किया प्रदर्शन*



    सहजनवा /गोरखपुर बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट - थाना क्षेत्र के चाँदपार में सरयू नहर कैनाल की नहर का पानी ओवरफ्लो होने से किसानों की 20 एकड़ फसल डूब चुकी है, जिससे आक्रोशित किसानों ने आज डूबी फसल के पास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
        बताते चले कि सरयू नहर कैनाल के देवरिया और कटसहरा के बीच मे बड़ी नहर से चाँदपार माइनर में पानी ओवरफ्लो हो गया जिससे किसानों की 20 एकड़ फसल डूब गई। इससे पहले भी जब नहर में पानी छोड़ा गया था तो पानी ओवरफ्लो हो गया था और फसल डूब गई थी अखबारों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद नहर में पानी कम किया गया था। बीते दो दिनों से पुनः नहर ओवरफ्लो हो गयी है जिससे फसल डुब जा रहा है। जिससे आक्रोशित होकर आज चाँदपार के ग्रामिणो ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में,अभिषेक, रामभजन,चंद्रभान,रामप्रकाश, सुरेंद्र,शंभु,रमेश,रामानन्द,धर्मेंद्र,अमित सहित दर्जनों किसान शामिल रहे।
      वही इस सम्बंध में नहर विभाग के जूनियर इंजीनियर सत्यप्रकाश दुबे से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि गाव के पास दो तरफ से नहर और एक सड़क है। लो लैंड एरिया है। बारिश की वजह से फसल डूब रही है। साइफन बनाने के लिये प्रस्ताव गया हुआ है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। नहर में पानी नही छोड़ा गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728