Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दूसरे के खाते से जाल साजों ने निकाले ₹31हजार



    सहजनवा / गोरखपुर बांसगांव संदेश गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ निवासी अक्षयबर नाथ  के बचत खाते से जालसाजो ने जालसाजी करके दो बार में 30584रुपए निकाल लिए। मोबाइल में मैसेज देखने के बाद जानकारी होने पर थाने पर तहरीर देकर करवाई की मांग की है।
    अक्षयबर नाथ का बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक बोक टा शाखा में है।शुक्रवार को दोपहर 1बजकर 46 पर उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। काल करने वाले ने बताया कि उनके मोबाइल ऐप पर एक लिंक गया है।साथ ही उसने एक पासवर्ड बताया और कहा कि लिंक खोलकर  उस पासवर्ड को डालना है।इसके बाद फोन कट गया। पीड़ित ने मो०पर ऐप खोलकर पासवर्ड डाला।पुनः उसी नंबर से कल आया की आप को गलत पासवर्ड चला गया था।अब यह दूसरा पासवर्ड जा रहा है।पीड़ित ने दूसरा पासवर्ड भी डाल दिया।फिर भी लिंक नहीं खुला।पीड़ित ने उसी नंबर पर रिकाल किया।तब मो० बन्द बताने लगा।पीड़ित ने कुछ देर बाद मैसेज बाक्स देखा, तो उसके होश उड़ गए।पीड़ित के खाते से पहली बार में24952तथा दूसरी बार में 5632 रुपए निकाल लिए गए थे।पीड़ित ने शनिवार को गीडा थाने पर तहरीर दी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728