Header Ads

ad728
  • Breaking News

    केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व सीएम 5 को तरकुलानी रेगुलेटर का करेंगे लोकार्पण



    ब्रह्मपुर गोरखपुर । खोराबार और झंगहा के बीच 2838 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र के जलप्लावित होने का खतरा अब कम हो जाएगा। सिंचाई विभाग द्वारा बनवाया गया तरकुलानी रेगुलेटर का पंप हाउस तैयार हो चुका है। 5 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ‚ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं राज्य के जलशक्ति मंत्री ड़ा. महेंद्र सिंह इसका लोकार्पण करने वाले हैं। शुक्रवार को दोपहर में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी‚ जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन‚ विधायक गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह एवं सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आलोक जैन ने तरकुलानी रेग्युलेटर का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए व्यवस्था का जायजा लिया। इस परियोजना की लागत 84 करोड़ है। इससे 47 गांवों के 32 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिल सकेगा। तरकुलानी में कई दशक पहले से रेगुलेटर था लेकिन उसका अब कोई परिणाम नहीं था। लम्बे समय से क्षेत्रीय लोग रेेेगुलेटर की मांग करते रहे हैं क्योंकि तीन दर्जन से अधिक गांवों की फसल नष्ट होती रही है तथा आवासीय क्षेत्र भी प्रभावित होता रहा है। हर साल सैकड़़ों हेक्टेयर फसल नष्ट होती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही यहां रेग्युलेटर बनवाने की घोषणा की थी। वर्ष 2018–19 में यहां काम शुरू हो गया। अब पंप हाउस बनकर तैयार हो गया है। इससे बड़़ा क्षेत्र को जलभराव से मुक्त किया जा सकेगा। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आलोक जैन ने बताया कि करीब 84.86 करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना पर 65 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शेष धनराशि से वहां विकास कार्य होने हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने वहां हेलीपैड बनाने के लिए जगह भी देखी। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728