Header Ads

ad728
  • Breaking News

    करहकोल निवासी दंपत्ति की सीतापुर में निर्मम हत्या,चार गिरफ्तार




    गजपुर। बांसगांव संदेश। गजपुर बाजार से सटे करहकोल गांव,थाना एकौना जनपद देवरिया के के मूलनिवासी सुशील(उम्र 38 वर्ष) और उसकी पत्नी मंजू(उम्र 34 वर्ष) की सीतापुर में चार अपराधियों ने साजिश रचकर निर्मम हत्या कर दी। सुशील सीतापुर में मजदूरी करता था। जबकि सुशील की पत्नी मंजू अपने दो बच्चे, बेटा उम्र 5 वर्ष व बेटी उम्र 6 वर्ष के साथ अपने ससुराल करहकोल गांव में रहती थी।कुछ माह पहले सुशील की पत्नी मंजू बच्चों को लेकर सुशील के पास रहने सीतापुर गई थी।


    दोनों की हत्या 25 जुलाई को हुई थी, हालांकि उस समय दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी। तब से सीतापुर पुलिस तफ्तीश में जुटी थी। शुक्रवार को सीतापुर पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी की पहचान सुशील मूलनिवासी करहकोल गांव,थाना एकौना, जनपद देवरिया एवं मंजू पत्नी सुशील के रूप में हुई है। एक हफ्ता से जांच पड़ताल में जुटी सीतापुर पुलिस ने इस हत्या को अंजाम देने वाले लखनऊ के मूल निवासी 4 अपराधियों शकील,अकील, इसराइल व रमजान अली को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस घटना से करहकोल गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728