Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भ्रूण हत्या व दहेजप्रथा को समाप्त करने में आगे आए समाज




    - मानव सेवा संस्था ने कराया दहेज रहित विवाह
    बडहलगंज। मानव सेवा संस्था द्वारा मंगलवार को साईं मंदिर खडे़सरी पर दहेज रहित विवाह कराया गया। संस्था द्वारा वर व वधू पक्ष को उपहार भी दिया गया।
        बाराबंकी जनपद के सद्दलगंज के कोरीलपुर निवासी मोतीलाल की पुत्री पूजा की शादी बड़हलगंज के नकटा निवासी रामनेवास के विकलांग पुत्र विक्रम साहनी से तय थी। कन्या पक्ष की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मानव सेवा संस्था के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने विवाह का खर्च स्वयं उठाने का वादा किया और मंगलवार  को साईं मंदिर पर पंडित राजेश पांडेय द्वारा विवाह कार्य संपन्न कराया गया। संस्था द्वारा घराती व बराती पक्ष के लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। वहीं वधू को कपडा, जेवर बेड आलमारी कुर्सी मेज व सिलाई मशीन सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। वर व वधू पक्ष को आशीर्वाद देते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव पूनम गुप्ता व मानव सेवा संस्था के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने कहाकि भ्रूण हत्या तथा दहेज हत्या जैसी कुप्रथाओं को रोकने में दहेज रहित विवाह सशक्त माध्यम है। इन कुप्रथाओं के सूमल नाश हेतु समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए। विवाह के पश्चात वर व वधू पक्ष के लोगों ने संस्था के प्रति आभार प्रकट किया। 
     इस अवसर पर ,प्रिया गुप्ता, रागिनी, गीता, सुरेश राय, मनोज कुमार, सुधा,मैना देवी, सुमित्रा, मन्नू गुप्ता, राधिका, पूजा, नेहा, फूलकुमारी, सीमा, राजू, चंद्र प्रकाश, राहुल, जयराम, अलाउद्दीन खान, विनोद नायक, गोलू, मनोज भारती, भभूति, विनय यादव, नितिन शाही,  सुमन तिवारी व केदारनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728