Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गजपुर : राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी


    राप्ती नदी(गजपुर,कराहकोल)

    गजपुर, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गजपुर में राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है। लेकिन इस रफ्तार से भी अगर बढ़त जारी रही तो खतरे का निशान छूने में अधिक समय नहीं लगेगा। जलस्तर बढ़ने से तिघरा और कोठा बांध पर कुछ जगहों पर दबाव बनने लगा है।


    लगातार हो रही बारिश तथा कुछ जगहों पर नेपाल द्वारा छोड़ गए पानी से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। बांध से सटे गजपुर,राउतपार, सियर, कोठा आदि गांव पर नदी सटकर बह रही है। बांध की निगरानी में तैनात कर्मचारी व बांध से सटे ग्रामीण नदी के रुख पर नजर बनाए हुए हैं।


    कुछ जगहों पर कटान की स्थिति उत्पन्न होने से बम्बो क्रेट, बालू व मिट्टी से भरी बोरी लगाई गई है। बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीण बचाव की तैयारियों में जुट गए हैं। नदी के जलस्तर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून आने से पूर्व बाढ़ बचाव की तैयारियां पूरी न होने से कुछ जगहों पर बांध जर्जर स्थिति में है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728