Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रकाश मैरेज हाल पिपरसणडी बेलघाट में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम


    • प्रकाश मैरेज हाल पिपरसणडी बेलघाट में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम।
    •  सामुहिक विवाह 60 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।
    •  खजनी विधायक संत प्रसाद  सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिए
    •  गरीब कन्याओं की नहीं रूकेगी शादी -ब्लॉक प्रमुख बेलघाट पूजा सिंह

     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को विकास खण्ड बेलघाट प्रकाश मैरिज हॉल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक साथ 60गरीब कन्याएं दाम्पत्य सूत्र  बन्धन में बंध गयीं,और सात जन्मों तक साथ रहने का बचन लिया। शासन द्वारा उन्हें उपहार भी दिये गये।
     मुख्य अतिथि 325 विधान सभा संत प्रसाद विधायक ब्लॉक प्रमुख बेलघाट सूर्य प्रकाश कौशिक पत्नी पूजा सिंह ने नवदम्पति जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब कन्याओं को भी समाज में जीने का हक दिया है। दहेज के बिना किसी निर्धन बेटी की शादी नहीं रुकेगी। विधायक संत प्रसाद ने नव दंपतियों को मां बाप की खुब सेवा करने एवं परिवार को व्यवस्थित ढंग से चलाने की नसीहत भी दी।

    भाजपा महादेवा मंडल महा मंत्री अजय ओझा, तारकेश्वर मिश्रा, रमेश सिंह ने कहा कि गरीब परिवार के लिए सरकार की यह योजना बहुत बड़ी सौगात है ।कोई भी गरीब आदमी अपनी कन्या की शादी अब आसानी से कर सकता है। दांपत्य सूत्र में बांधने वाले कुरैशा बानो मुकीमपुर का निकाह इजहार  (फुरकान) से हुआ, एवं श्रीदेवी -टिकोरी संग,सविता- नियर लाल संग, मनीषा -रामबदन संग, नेहा -जितेंद्र कुमार संग, रेनू- फूलचंद संग सहित 60जोड़ें दांपत्य सूत्र में बंधे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने की।कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण अधिकारी जयचंद ने किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत    तनवीर अंसारी सहायक विकास अधिकारी सकिल अंसारी, एपीओ आनंद कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंदर सिंह को ऑपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष, पप्पू तिवारी, बजरंगी सिंह, सुनील शाही, विनोद सिंह ब्लाक प्रमुख , सुनील प्रताप सिंह सहित तमाम लोग  मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728