Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जिला उपाध्यक्ष बीजेपी ने अंगवस्त्र भेंट कर महंथ को किया सम्मानित

    सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करती है भाजपा: विजय



    कसया/कुशीनगर।आफ़ताब आलम।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को श्रावण मास के प्रथम दिवस के अवसर पर कसया थाना क्षेत्र के सिधुआ बांगर स्थित शिव मंदिर के मुख्य पुजारी दिगंबर नाथ जी को भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर कार्य करती है। संगठन करोना संकट के समय सेवा के कार्य में लगा है। कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद स्थित मठ और मंदिरों के पुजारी गण को सम्मानित करने का कार्यक्रम चल रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान साखोपार मंडल महामंत्री डॉक्टर किशोर, पवन गुप्ता, बिकाऊ शुक्ल, मुकेश तिवारी, सूरज, प्रदुमन शर्मा, बांकेलाल, फूल बदन, रवि साहनी राजेश, नेहरू, मेघ साहनी आदि उपस्थित रहे।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728