Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कौड़ीराम गोला मार्ग पेड़ गिरने से हुआ अवरुद्ध लगा भीषण जाम

    कौड़ीराम गोला मार्ग पेड़ गिरने से हुआ अवरुद्ध, लगा भीषण जाम


    देवकली / बांसगांव संदेश





    कौड़ीराम गोला मार्ग पर ग्राम सभा देवकली थाना गगहा के विजय कुमार मिश्रा के दरवाजे पर लगा इमली का पेड़ अचानक मुख्य रोड पर गिर गया।
    जिसके कारण गोला कौड़ीराम मार्ग पर भीषण जाम लग गया। 

    प्रशासन की भी लापरवाही दिखी

    स्थानीय लोग से बातचीत में पता चला के इस पेड़ को कटवाने के लिए पहले भी प्रशासन को सूचित किया जा चुका है, क्योंकि यह पेड़ अंदर से पूरी तरह खोखला हो चुका था। इसी कारण इस पेड़ को कटवाने के लिए प्रशासन से स्थानीय लोगों ने भी गुहार लगाया था जिससे कभी कोई अनहोनी घटना ना घट जाए।

    लेकिन प्रशासन की घोर लापरवाही की वजह से आज यह पेड़ किसी की जान लेते लेते बच गया।
    पेड़ गिरने से किसी को क्षति नही पहुँची है। 



    स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि अभी तक प्रशासन से कोई भी नहीं आया है,  विद्युत विभाग की टीम आ कर सिर्फ अपना कनेक्शन काटकर चली गई, पर खबर लिखे जाने तक कोई भी पुलिस प्रशासन से नहीं आया था, कि इस भीषण जाम को हटवाने में स्थानीय लोगों की मदद कर सके। 



    स्थानीय लोगों ने ही जिम्मेदारी उठाई

    स्थानीय लोगों ने ही गिरे हुए पेड़ की रोड से हटाने की जिम्मेदारी ले ली है, और खुद पेड़ की टहनियों को काट-काट अलग करने में लगे हुए हैं। जिससे कौड़ीराम गोला मार्ग फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सके। 



    युवकों ने भी किया सहयोग

    शुभम मिश्रा, आकाश मिश्रा, निखिल मिश्रा, उमेश गुप्ता व अन्य कई ऐसे युवकों ने जाम को कम करने के लिए लोगों को अन्य रास्ते से जाने की सलाह देते हुए नजर आए।



    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728