Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दिवसीय दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गोरखपुर

     *150 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात;*

    *रमापतिराम त्रिपाठी के घर भी जाएंगे सीएम*

    *गोरखपुर;* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दोपहर बाद गोरखपुर आ सकते हैं। दो दिनों में मुख्यमंत्री करीब छह विधानसभा क्षेत्रों में 150 करोड़ रुपये से अधिक के लागत की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। खोराबार क्षेत्र के तरकुलानी रेग्युलेटर का लोकार्पण भी इन परियोजनाओं में शामिल है। मुख्यमंत्री खोराबार एवं सहजनवां में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
    भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे सीएम
    मुख्यमंत्री रविवार को सुल्तानपुर से दोपहर बाद करीब एक बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद शाम चार बजे से महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में वह गोरखपुर सदर, कैंपियरगंज एवं पिपराइच विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर सकते हैं। सदर क्षेत्र में सर्वाधिक योजनाएं नगर निगम से जुड़ी हैं। शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के बाद उनके गोरखनाथ मंदिर जाने की संभावना है।

    *तरकुलानी रेग्येलुटर का करेंगे लोकार्पण*
    सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 11 बजे तरकुलानी रेग्येलुटर का लोकार्पण करने की संभावना है। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह भी उपस्थित रह सकते हैं। लोकार्पण के बाद आदर्श इंटर कालेज बेलवार में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। वहां से निकलने के बाद मुरारी इंटर कालेज में कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सकते हैं। यहां सहजनवां एवं आसपास की विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास की तैयारी है।

    *रमापतिराम त्रिपाठी के घर भी जाएंगे सीएम*
    इसके बाद मुख्यमंत्री देवरिया के सांसद रमापतिराम त्रिपाठी के गांव झुड़िया तिवारी जाएंगे और उनके पुत्र व संतकबीरनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे एवं श्रद्धांजलि देंगे। अभी तक मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है लेकिन प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने तरकुलानी रेग्युलेटर का निरीक्षण किया था।

    *अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण;*
    शनिवार को जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन, एसएसपी दिनेश कुमार पी, सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने खजनी एवं सहजनवा में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर की देखरेख में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संभावित स्थलों एवं रास्ते पर साफ-सफाई कराई गई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728