Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कुंडी से लटकती हुई मिली महिला की लाश

    फाइल फोटो रितु

    • पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की आशंका
    • 2 माह की गर्भवती थी रितु
    • रितु के पिता ने तहरीर में दिया दामाद व परिजनों के नाम

    बांसगांव। बांसगांव संदेश। बांसगांव क्षेत्र के
    ग्राम सभा तीयर में दोपहर 2:30 बजे एक महिला ने खुद फाँसी लगा कर जान दे दी। महिला का नाम रितु बताया जा रहा है। 
    बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से घर में परिवारिक विवाद हो रहा था। जिससे तंग आकर महिला ने आत्महत्या किया। 

    तीयर निवासी विकेक सिंह की पत्नी थी रितु: बताया जा  रहा है कि परसो की रात घर और कुछ परिवारिक विवाद रितु और उनके देवर में हो गया था, जिसे लेकर दो दिनों से घर पर झगड़े जैसा माहौल बना हुआ था, सम्भवतः इसी कारण रितु इस गति को प्राप्त हुई।सुत्रों के हवाले से पता चला है कि मृतका दो माह से गर्भवती थी। 

    रितु के पिता ने लगाया हत्या का आरोप:रितु के मायके से उनके पिता गोविंद राव फारना, रामकोला थाना से आये। उनके कहने पर ही 
    चौकी इंचार्ज रतन कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में लाश का पंचनामा हुआ।
    लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जिससे मृत्यु का सही पता लग सके।

    रितु के पिता ने तहरीर देते हुए कहा है कि उनकी बेटी रितु ने आत्महत्या नही किया है। उसे मारा गया है।
    जिसमें उन्होंने अपने दामाद विवेक सिंह पुत्र अवधेश सिंह समेत राजन सिंह पुत्र अवधेश सिंह, सचिन सिंह पुत्र अवधेश सिंह
    अवधेश सिंह पुत्र स्व गामा सिंह, प्रताप सिंह पुत्र स्व गामा सिंह, बिंदा देवी पत्नी अवधेश सिंह
    के नाम देते हुए सब पर मिल कर बेटी का मर्डर करने का आरोप लगाया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728