Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बढ़ती महंगाई कानून व्यवस्था आदि को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन



    सपा के कार्यकर्ताओं ने अपने 16 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
    गोला गोरखपुर। गोला तहसील मुख्यालय पर क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए बढ़ती महंगाई कानून व्यवस्था रोजगार गन्ना का बकाया मूल्य भुगतान को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन  को उप जिलाधिकारी गोला राजेंद्र बहादुर को सौंपकर इन समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इसके पश्चात पत्र के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश यादव व पूर्व प्रमुख विजय कुमार यादव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला पंचायत चुनाव ब्लाक प्रमुख का चुनाव में मनमाना पर और लोकतंत्र की हत्या भाजपा सरकार द्वारा की गई उसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती। ज्ञापन में किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए गन्ने का बकाया भुगतान किया जाए किसानों के ऊपर काला कानून जो थोपा जा रहा है उसे वापस लिया जाए बढ़ती महंगाई तुरंत कम किया जाए बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए प्रदेश की कानून व्यवस्था को ठीक किया जाए महिलाओं पर हो रहे अपराध पर रोक लगाया जाए सहित आदि मांगे रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव हरेंद्र यादव अवध नारायण यादव विधानसभा उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समापन विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर मनीष पाण्डेय  देवनाथ यादव हरदेव यादव पूनम गुप्ता घनानंद यादव भीम यादव लवकुश यादव मुन्ना हाशमी राजकुमार प्रजापति रामप्रसाद शर्मा सलीम शेख इम्तियाज अहमद रामकिशन यादव संतोष तिवारी चंद्र प्रकाश शुक्ला प्रदीप यादव प्रमोद यादव अमरजीत यादव अखिलेश यादव अजमल शेख मनोज सिंह शशिकांत दुबे रोहित यादव सहित सपा के आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728