मधुबनी के ब्लॉक प्रमुख ने मोटर शो रूम का किया उद्घाटन
फर्म के सौरभ सुमन ने बाईक के बारें में विस्तार से जानकारी टेस्ट राइड भी कराया
पडरौना/कुशीनगर।(आफ़ताब आलम)
पडरौना शहर के जटहां रोड पर एक मोटर शो रूम का उद्घाटन मधुबनी के ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल द्वारा किया गया।
पडरौना शहर के जटहां रोड पर गुरुवार को एक मोटर शो रूम का बिहार प्रांत के मधुबनी ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल ने उद्घाटन किया। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों ने शो रूम में मौजूद बाइक और कंपनी के बारे में जानकारी हासिल की। फर्म के सौरभ सुमन ने बाइक के बारे में विस्तार से जानकारी देते टेस्ट राइड भी कराया।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह, मनीष जायसवाल मंटू, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव तिवारी,भाजयुमो के जिला मंत्री नवनीत तिवारी, यशवंत प्रताप सिंह,नीरज सिंह,सज्जाद अली,पाली चौरसिया, सतीश साहा,चन्दन जायसवाल, पिंटू सिंह,अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...