Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आरोग्य भारती व आयुर्वेद विभाग के तत्वाधान में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान



    बनकटा। देवरिया।बांसगांव संदेश।आरोग्य भारती व आयुर्वेद विभाग के तत्वाधान में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/ यूनानी अधिकारी डॉ डी के चौरसिया के निर्देशन में आयुर्वेद व योग का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा स्वास्थ्य जारूकता शिविर व कोवीड जांच शिविर का आयोजन दिनांक31/7/2021दिन शनिवार को भागलपुर विकास खंड के बलिया गांव में किया गया। इस दौरान आरोग्य भारती के तत्वाधान में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में लगभग दो सौ पचास मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित किया गया।
     कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि गोरखपुर की पूर्व महापौर डॉक्टर सत्या पांडेयने कहा कि आज पूरा विश्व कोवीडकाल में भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद के प्रति विश्वास जगा है। और आयुर्वेद और योग का पूरी दुनिया में धूम मची है। लोग तेजी से आयुर्वेद और योग को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा की आज हम अपने को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद और योग को अपना रहे हैं। तथा पूरे भारतवर्ष में अरोग्य भारती के नेतृत्व में योग और आयुर्वेद का विकास हो रहा है। देश में योग वैलनेस सेंटर तथा हेल्थ वैलनेस सेंटर और आयुर्वेद के विश्वविद्यालय तथा आयुर्वेदिक अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिससे लोगों को सस्ती सुलभ एवं कारगर चिकित्सा मिल सके। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग और आयुर्वेद की धूम मची है। और पूरा विश्व भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद और योग का लोहा मान चुका है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमान अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि आज पूरा विश्व आयुर्वेद और योग का मुरीद हो चुका है और लोग तेजी से आयुर्वेद की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आयोजक जिला पंचायत सदस्य श्रीमान अरविंद कुमार पांडे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आज इस अवसर पर को वि ड आई टीपीसीआर जांच लगभग 80 लोगों का तथा एंटीजन जांच 40 लोगों का किया गया। इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मोना गढ़वा के योग प्रशिक्षक ममता तिवारी, विवेकानंद मिश्र, धर्मेश पांडे, दीपा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडे जी, डॉक्टर गोविंद कुमार वर्मा, फार्मासिस्ट राम गणेश शर्मा, दिनेश सिंह, डॉक्टर महताब आलम, ग्राम प्रधान सागर पासवान, सोनू पांडे, रामकृपाल पांडे, महेंद्र पांडे, मनेंद्र पांडे, राम नवल यादव, प्रमोद सिंह पटेल, आदित्य मिश्र आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728