Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता परेशान, पेट्रोल जल्द लगा सकता है शतक


    मसानपाकड़ पेट्रोल पंप, गगहा-गजपुर मार्ग

    पेट्रोल रु 98.92, तो डीजल रु 90.53

    गगहा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश।देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं।वहीं गोरखपुर में भी आसमान छूती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। बढ़ती कीमतों से आम जनता भी परेशान है।हाल यह कि कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर की मार पर डीजल-पेट्रोल के भाव में रोजाना बढ़ोत्तरी जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है।

    आम आदमी के बजट पर असर : पेट्रोल-डीजल भरवाने आए नॉकरीपेशा लोगों का कहना है कि वह फील्ड का काम करते हैं। कम्पनी सेलेरी उतनी ही दे रही है जितनी पहले थी, लेकिन ऐसे में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने उनकी मुसीबत बढ़ा दी है। कुछ लोगों ने बताया कि तेल की बढ़ी कीमतों का असर अब किराना, सब्जी और फल की कीमत पर पड़ने लगा है। महंगाई तेजी से बढ़ी है। ऐसे में उनके घर का बजट बिगड़ने से काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।लोगों ने बताया की तेल की आसमान छूती कीमतों नें वाहन चलाना मुश्किल कर दिया है। जहां पहले वह 50-100 रूपए का तेल भराकर ही काम चला रहे थे। वहीं अब 100-200 रूपए का भराना पड़ रहा है।

    किसान बेहाल : किसान खेत की जुताई और सिचाई से लेकर अन्य कृषि कार्यो में डीजल से चलने वाले यंत्रों का उपयोग करते हैं।पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से खेती की लागत बढ़ रही है।इससे किसान कर्जदार बन रहे हैं। कई तो खेती छोड़ने का इरादा कर रहे हैं, लेकिन उनके पास अभी और कोई विकल्प भी नहीं है।

    " पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में वृद्धि से आमजन को भारी असुविधा हो रही है। इससे महंगाई तेजी से बढ़ रही है। कोरोना काल से लोग परेशान है। ऐसे में महंगाई से आम जनता पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। किसानों के लिए कृषि करना एक चुनौती बन चुके।
    - प्रभुनाथ सिंह, सदस्य, भारतीय किसान यूनियन


    " मैं स्नातक का विद्यार्थी हूं। जेब खर्चे के लिए मिलने वाले ज्यादातर पैसे अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए लग जाते हैं।
    - पवन कुमार, विद्यार्थी, निवासी ग्राम पुरनहा


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728