Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पशु क्रुरता के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार




       कौडीराम, गोरखपुर। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  बांसगांव प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रतन कुमार पाण्डेय की मदद से लगातार दबिश व मुखबीर तंत्र की बदौलत मु0अ0सं0 02/2020 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता अधिनियम 307 भा0द0वि0 थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त प्रभुनाथ पुत्र सिधारू निवासी ग्राम बलुआ बेलवा खुर्द थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर को दशवतपुर पुलिया थाना ऊरुवा बाजार व बांसगांव बार्डर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय मे पेश करने के बाद वहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले टीम में कांस्टेबल वाल्मिकी ,दुर्गविजय चौहान व संतन यादव भी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728