Header Ads

ad728
  • Breaking News

    धूमधाम से मनाया गया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

    धूमधाम से मनाया गया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
     बड़हलगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम गुप्ता के नेतृत्व में केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
         बड़हलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी साई मंदिर सभागार में सैकड़ों कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता पूनम गुप्ता ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा सरकार जिस दमनकारी नीति के जरिए जीत का दावा कर रही है उसकी वास्तविक तस्वीर विधानसभा चुनाव में उभर कर आएगी। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा अध्यक्ष सोमनाथ यादव ने कहा कि देश के लाखों नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, किसानों, बेरोजगारों के मसीहा और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं जिनसे न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश की आशाएं टिकी हैं। जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि एक तरफ जब सांप्रदायिकता मुंह खोले खड़ी है वहीं अखिलेश यादव समाजवाद का नारा बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यूपी में अपने पांच साल की सरकार के दौरान उन्होंने विकास की मज़बूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि 2022 में चुनाव नहीं लोकतांत्रिक क्रांति होगी। संचालन नरेंद्र प्रताप उर्फ मुन्ना शाही ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान होरी चंद, जय सिंह यादव, गीता पाल, अजीत गौड़, रोशन राय, पुरूषोत्तम राय, बालकेश यादव, रिषभ शाही, अलाउद्दीन खान, मनोज कुमार, विनोद नायक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728