Header Ads

ad728
  • Breaking News

    केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात, चुनाव में शानदार जीत के लिए दी बधाई




    रविवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल लखनऊ पहुंचे, एयरपोर्ट पर उनकी अगवानीउत्तरप्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह ने की। उनके साथ वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंहसे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) में भेंट की और डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य लाभ के विषय में जानकारी ली।
    गौरतलब है कि कुछ दिनों से कल्याण सिंह अस्वस्थ चल रहे हैं, जिस कारण वे लखनऊ स्थित एसजीपीजीआइ में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर नियंत्रण में है। वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। सभी को पहचान रहे हैं। रविवार को परिवारजन के अलावा क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्ड के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें चार जुलाई को सीसीएम के आइसीयू में भर्ती किया गया था।
    आपको बता दें कि लखनऊ एसजीपीजीआइ में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं और उनका हानचल ले रहे हैं।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद दो बार अस्पताल जा चुके हैं और उनके ईलाज की निगरानी कर रहे हैं।
    केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी। और कई मुद्दों पर चर्चा की, अगले साल उत्तरप्रदेश में चुनाव हैं और वहाँ पर 6 फीसदी लोधी समुदाय है, जिसके चलते प्रहलाद सिंह पटेल आगामी प्रदेश के चुनावों में खास अहमियत रखते हैं।केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह से मुलाकात के दौरान जल जीवन और स्वच्छ भारत मिशन समेत कई योजनाएं पर चर्चा की।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728