Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हिटलरशाही सरकार बस कुछ दिनों की मेहमान : बृजेश कुमार गौतम

    सपाइयों ने किया तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन




    हिटलरशाही सरकार बस कुछ दिनों की मेहमान : बृजेश कुमार गौतम

    बांसगांव,गोरखपुर। महंगाई व अन्य समस्याओं को लेकर सपा विधानसभा बांसगांव अध्यक्ष रामअजोर मौर्य के नेतृत्व में सपाइयों ने बांसगांव तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय पाण्डेय को सौंपा। सपा नेता बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज हम समाजवादियों ने बांसगांव तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ,ब्लाक प्रमुखी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से हुए लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे धरना प्रदर्शन एवं राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। वहीं लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव रामप्रवेश यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काले कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरुपयोग पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से दिया गया। इस दौरान सीओ बांसगांव श्यामदेव,एसएचओ राणा डीपी सिंह,तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रही। धरना प्रदर्शन व ज्ञापन में सपा नेता संजय पहलवान,नंदलाल कन्नौजिया, सुमन पासवान ,रविन्द्र यादव,मंतोष यादव,अमरनाथ यादव,शिव कुमार दुबे,विनय सिंह,नूर आलम , शक्ति सिंह,ईश्वर मद्धेशिया, सुरेन्द्र यादव,रविशंकर राय,अलीमुद्दीन ,बलवन्त प्रधान,जितेंद्र निषाद,शिव शम्भू,ओमकार यादव,यदुवंश यादव, समशेर शाही ,विकास,साधु यादव,अमित विद्यार्थी,राममिलन यादव,जनार्दन यादव ,गामा,रामपाल यादव, इकबाल अहमद ,विश्वविजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728