Header Ads

ad728
  • Breaking News

    छेड़खानी में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार




    गगहा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के दिशा निर्देश व क्षेत्राधिकारी श्यामदेव के मार्गदर्शन में गगहा थानाध्यक्ष अमित दूबे के नेतृत्व में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम व संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना गगहा पुलिस ने छेड़खानी के वांछित तीन अभियुक्त लालचन्द्र पुत्र राजनाथ, मोनू पुत्र दयानंद, अरुण पुत्र जयनाथ को उनके निवास स्थान ग्राम गडही, थाना गगहा से गिरफ्तार कर लिया। 

    तीनों अभियुक्तों को मु०अ०सं० 244/2021 धारा 354बी भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728