Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ब्लॉक से होकर ही गांवों में पहुंचता है विकास : अशोक सिंह

    ब्लॉक से होकर ही गांवों में पहुंचता है विकास : अशोक सिंह 

    क्रासर : ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित 
    उरुवा बाजार 
    किसी भी गांव के विकास के लिए कोई भी योजनाएं ब्लॉक से होकर ही जाती हैं। जहां से विकास कार्यो को गति प्रदान करने का काम करता है। ब्लॉक स्तर के अधिकारी व सम्बन्धित लोग सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाते हैं। गांव व क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार कार्य कर रही है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अशोक सिंह ने कही। वह उरुवा ब्लॉक परिसर में आयोजित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। 
    उन्होंने कहा वर्तमान सुशासन पर जनता ने मुहर लगाया है। गांवों के विकास से ही देश का विकास कर पाना सम्भव है। जिसको मूर्त रूप देने के लिए प्रदेश और केंद्र की सरकार प्रयासरत है। गांवों के विकास के लिए संकल्पित है। पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान से ही पार्टी के नीतियों को बल मिलेगा। प्रतिनिधियों का सम्मान करना सराहनीय है। सरकार द्वारा ग्राम सचिवालय बनाने के फैसले के बाद ग्रामीणों को सुविधाएं आसानी उपलब्ध होंगी। 
    ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाशंकर दुबे उर्फ जुगुनू दुबे ने कहा कि उरुवा ब्लॉक के प्रत्येक गांवों में विकास कार्य को कराया जाएगा। जनता की समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता होगी। सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों को दिया जाएगा। जनता को किसी भी लाभ के लिए भटकना नही पड़ेगा।
    कार्यक्रम को गिरजेश भाष्कर, सन्त पाण्डेय, प्रमोद दुबे, वेद प्रकाश सिंह, ने भी सम्बोधित किया। 
    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष उरुवा स्वामीनाथ यादव व संचालन गौरीशंकर मिश्रा 'डिंकु बाबा' ने किया। 
    इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, रविन्द्र पाण्डेय, अक्षय प्रताप चन्द, व्यासमुनि पाण्डेय, सोनू गोस्वामी, संजय पाण्डेय, अनिल अग्रहरि, बेचन सिंह, मुन्ना सिंह, मोनू चौबे, जितेंद्र निषाद, राजेन्द्र दुबे, सन्त पाण्डेय, रामाज्ञा सिंह, मानवेन्द्र चन्द, बसीम, बबलू पाण्डेय, इंद्रजीत, रामसहाय, सूर्यनाथ, सुनील यादव, रिंटू शाही, राजवंशी सिंह, छोटू, अनिरुद्ध पाण्डेय, अमलेंदु पाण्डेय, रम्भू बेलदार, सहित आदि लोग उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728