Header Ads

ad728
  • Breaking News

    छात्रा की निर्मम हत्या


    बहराइच। बाँसगांव संदेश (बी0एन0 सिंह) जिले में एक किशोरी की निर्मम हत्‍या से सनसनी फैल गई। बुधवार की रात कमरे में सो रही कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस प्रकरण में सामूहिक दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

    कमरे में अकेले सो रही थी किशोरी: थाना क्षेत्र के एरिया निवासी सुशीला देवी ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी कमरे में लेटी हुई थी। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो आवाज लगाई। काफी देर तक बेटी को पुकारने के बाद किसी तरह दरवाजे को खोला गया। स्वजन जब कमरे में घुसे तो सन्न रह गए।पीडि़त मां ने बताया कि खिड़की में लगी लोहे की जाली कमरे में टूटी पड़ी थी। उसकी बेटी का शव दीवार के सहारे खड़ा मिला।

    उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। एक कपड़े को गर्दन में बांधकर दीवार में निकली एक सरिया में फंसा दिया गया था। उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। हत्यारे खिड़की में लगी जाली को तोड़कर कमरे में घुसे और उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि उसका पति रामसुचित व उसका छोटा बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा सूरज लखनऊ में था।

    बेटी कमरे में और वह घर के बाहर सोई थी। उसे अकेला पाकर दरिंदों ने हत्या कर दी। घटना के बारे में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने बताया कि पीडि़त मां सुशीला देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728