Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पुत्र के जन्मदिन पर पौधरोपण कर किया गया अन्नदान




    गोला गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बड़हलगंज के भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार जायसवाल अपनी पत्नी सभासद कुसुम देवी ने अपने पुत्र रवी जायसवाल के जन्मदिन के मौके पर सपरिवार के साथ  पौधरोपण व अन्न दान कर जन्मदिन मनाया और पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए संकल्प लिया।इस शुभ अवसर पर राजकुमार जायसवाल सभासद कुसुम देवी व रवि जायसवाल द्वारा जरूरतमंद महिलाओं अन्नदान वितरित किया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य  श्री जायसवाल ने कहा कि पौधारोपण करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह वातावरण को शुद्ध रखता है। लेकिन बहुत जरूरी यह है कि पौधे को सुरक्षित रखना।अगर लगाकर के छोड़ दिया जाए तो इसका कोई मतलब नही होगा। लेकिन पौधों को लगाकर इनके जीवन का संरक्षण किया जाए तो यह हमारे जीवन का संरक्षण करते हैं।आगे सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का वचन भी लेना चाहिए।इस वैश्विक महामारी के दौर में अगर हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकें तो अपने जन्म दिवस से बेहतर और कोई ऐसा दिन नहीं हो सकता।श्री  जायसवाल के जन्मदिन पर सोशल मिडिया के माध्यम से व व्यक्तिगत रूप से पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल इंदौर के राष्ट्रीय महासचिव जायसवाल के अटल गुप्ता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय  जायसवाल लखनऊ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल कपिल जायसवाल शैलेश जायसवाल गाजीपुर मंकी जायसवाल  देवरिया अनिल जायसवाल अनूप जायसवाल मनोज जायसवाल राजकुमार जायसवाल निगम मंडल महामंत्री सुरेश पटवा जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा स्वतंत्र सिंह जिला मंत्री भाजपा संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा अभिषेक आकाश जायसवाल सहित नगर विकास मंच सदस्यगणों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728