संपूर्णानंद अध्यक्ष, संतोष बने महामंत्री
गोला गोरखपुर। गोला ब्लाक सभागार में बुधवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसहमति से संपूर्णानंद शुक्ल को प्रधान संघ का ब्लाक अध्यक्ष व संतोष कुमार मिश्र को महामंत्री चुना गया।इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर राजेंद्र सिंह राणा सिंह आनंद यादव हरिवंश यादव को उपाध्यक्ष बसंती देवी को मंत्री चुना गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधानों के हितों के लिए हम सभी सदैव तत्पर रहेंगे। हम सभी साथ मिलकर संपूर्ण ब्लाक का समान रूप से विकास करेंगे। संगठन के सभी पदाधिकारी सदस्यों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस अवसर पर पूर्व चिकित्साधिकारी डाॅ टीएन चंद संजय राय सच्चिदानंद राय दिवाकर दुबे राजीव चंद अखिलेश चंद अरुण राय विनोद तिवारी योगेन्द्र नाथ सिंह अमर मणी त्रिपाठी बबलू मिश्र भानु कन्नोजिया सुधीर शुक्ल राधे नायक शैलेश पासवान बांके यादव आदि प्रधानगण मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...