Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आरटीआई के जरिये संविधान सभा के विषय में मांगी सूचना



     बडहलगंज। राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने प्रमुख सचिव भारत सरकार को आवेदन पत्र दे जन सूचनाअधिकार अधिनियम2005 के तहत भारत सरकार से भारतीय संविधान के विषय में कुछ विशेष जानकारी मांगी है।
           चार बिंदुओं पर मांगी गई सूचना में जयप्रकाश मिश्र ने प्रमुख सचिव भारत सरकार से जानकारी मांगी है कि क्या डॉ भीमराव अंबेडकर को सरकारी तौर पर भारत का संविधान निर्माता घोषित किया गया है?यदि हां,तो पत्रावली उपलब्ध कराने की मांग की है।इसके साथ ही उन्होंने आर.टी.आई. द्वारा संविधान सभा से जुड़े सभी लोगों की सूची मांगने के अलावा यह जानकारी मांगी है कि संविधान निर्माण में योगदान करने वाले किन-किन लोगों को भारत रत्न दिया गया है।अपने आवेदन पत्र में जयप्रकाश मिश्र ने यह भी पूछा है कि क्या कोई राजनीतिक दल या संगठन संविधान सभा से जुड़े या उसमें महत्वपूर्ण योगदान देने वाले किसी विशेष व्यक्ति के लिए कभी भी भारत रत्न देने मांग की है।ऐसी जनसूचना मांगने के कारण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि डा.अम्बेडकर संविधान निर्माता नहीं थे।कुछ लोगों द्वारा इस असत्य को प्रचारित कर देश में भ्रम फैलाया जाता है।जनसूचना मिल जाने से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728