Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गजपुर : राप्ती नदी की कटान रोकथाम हेतु बाढ़ खंड अधिकारी ने किया निरीक्षण




    गजपुर, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंडक बाढ़ नियंत्रण मंडल के सहायक अभियंता बाढ़ खंड इंद्र प्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को गजपुर बाजार में राप्ती नदी से हो रहे कटान का निरीक्षण किया।


    सहायक अभियंता इंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि बारिश होने के बाद राप्ती का जलस्तर बढ़ने लगा है और आगे और बढ़ने की आशंका है। इससे बाढ़ आ सकती है और अगर ऐसा हुआ तो फिर से कटान का खतरा मंडराने लगेगा। ऐसे में प्रशासन का जोर है कि राप्ती का पानी और बढ़ने से पहले ही कटान रोकने संबंधित किए जा रहे सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। कुछ ही दिनों में कटाव निरोधी बालू भरी बोरी गिराने का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही बोल्डर पीचिंग का काम भी प्रस्तावित किया जाएगा।


    आपको बता दें कि गुरुवार को गजपुर, सियर और कोठा गांवों में राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से हो रहे कटान को लेकर किसान नेता आरपीएन सिंह विकास ने मुख्य अभियंता के कार्यालय को सूचित कर गंभीरता से संज्ञान लेने हेतु ज्ञापन सौंपा था।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728