Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया प्रदर्शन



    गोला गोरखपुर। गोला क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बा के भीटी स्थित पैट्रोल पंप पर महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया और प्रदर्शन किया। 
                   प्रदर्शन के नेतृत्व कर रहे चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख डाॅ विजयानंद तिवारी ने कहा कि पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतें आसमान छू रही हैं। लाकडाउन के चलते आम आदमी पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहा था। उस पर पैट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि से बढ़ी महंगाई ने उसका जीनामुहाल कर दिया है। कांग्रेस के जिला महासचिव सुनील तिवारी व साहिल विक्रम तिवारी ने कहा कि झूठे वायदा कर केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाने वाली भाजपा का असली चेहरा जनता जान चुकी है। यह सरकार पूंजीपतियों के हाथों बिकी हुई है और उनके हित के लिए आम जनता री बलि दे रही है। काग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ मिश्र व नगर अध्यक्ष सुबास चंद्र दास ने कहा कि किसानों की आय दूनी करने का वादा कर सरकार बनाने वाली भाजपा ही किसानों को फसल उत्पादन लागत को बढ़ा रही है। जिसके कारण उनकी आमदनी निरंतर कम होती जा रही है और वे आर्थिक बदहाली कर्ज व आत्म हत्या की ओर बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता अनूप उमर, प्रमोद कुमार आदि नेभी संबोधित किया। ब्लाक अध्यक्ष विक्रांत साहनी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान गणेश शंकर सिंह सैथवार सत्यव्रत तिवारी शादाब अहमद श्रवण यादव रंजीत तिवारी शकुंतला तिवारी सोशल मीडिया के जिला प्रभारी कार्तिक मिश्र चंद्रशेषर कंहैयालाल नूरआलम नीरज जायसवाल देवीदयाल भास्कर राय प्रमोद कुमार सुराली प्रसाद मनोज साहनी सोनू चौहान कन्हैया लाल राजभर भोला साहनी देवेंद्र कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728