Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वैक्सीनेशन एवं माक्स पहनने के लिए जागरूक करती राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी



    गोरखपुर।। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी अपने पदाधिकारियों के साथ दीवानी कचहरी में माक्स पहनकर रहने एवं परिसर में खोमचे और टेहरी फेरी लगाने वालों को वैक्सीन लगाने हेतु जागरूक किया।
     राजमणि देवी जो फल बेच कर जीवन यापन करती है वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी वहीं आम का ठेला लगाने वाले    रामनाथ को भी माक्स पहनकर रहने एवं वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रिया कुमारी का कहना है कि सभी को जागरूक करने से कोविड जैसी भयानक महामारी  से हम बचकर अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं क्योंकि जान है तो जहान है।आज देश में कितने लोग काल के ग्रास बन गयें पहले ऐसा कभी नहीं था लोग बिमारियों से जुझते थें किन्तु समय से इलाज करा लेते थे आज कोविड 19 से बचने के लिए बचाव और जागरूक रहने की जरूरत है क्योंकि ये वक्त नहीं देता । अगर माक्स और वेक्सीन लगा कर रहे तो बहुत हद तक हम सुरक्षित है। यही बातें लोगों को बता कर जागरूक किया गया।इस अवसर पर सभी पदाधिकारि गण मौजूद रहें। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, गोरखपुर जिलाअध्यक्ष नरदेशवर गुप्ता, गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष मुनिंद्र कुमार गुप्ता  महानगर अध्यक्ष नारायन वर्मा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728