Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाऊपुर गांव में फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से रोकने पर आक्रोश ,सपा नेता ने सरकार से मूर्ति स्थापित करने मांग की

    गोरखपुर।।समाजवादी पार्टी के नेता कालीशंकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने चौरी-चौरा के भाऊपुर गांव में फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से रोका है जो अन्याय और महिला शोषण के खिलाफ लड़ने वाली एक ग़रीब मल्लाह की बेटी का ही नहीं बल्कि पूरे नारी समाज का अपमान है।कालीशंकर ने कहा की फूलन देवी की प्रतिमा हर हाल में स्थापित होगी यदि सरकार ने स्थापना से रोका तो घर-घर में लोग फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करेंगे फिर देखते है की कौन रोकता है।कालीशंकर ने कहा कि अमेरिका से लेकर ब्रिटेन में फूलन देवी का सम्मान होता रहा है। टाइम मैगजीन से लेकर गार्डियन तक में उनके नाम का डंका बज चुका है। एक ग़रीब मल्लाह की बेटी की विश्वस्तरीय मान्यता को स्वीकार कर क्या भाजपा की सरकार फूलन देवी की प्रतिमा को लगाने से क्यों रोक रही है।दुनिया की सबसे लोकप्रिय ‘टाइम’ मैगजीन की नज़र में फूलन देवी श्रेष्ठ है। लंदन का जो ‘गार्डियन’ अखबार भारत के प्रधानमंत्री के मरने पर पर स्मृति लेख नहीं छापता, उसने फूलन पर स्मृति लेख छापा था।फूलन देवी ने पुरुष और जाति सत्ता से प्रतिशोध का जो तरीका चुना, उसकी वैधानिकता पर बहस हो सकती है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728