Header Ads

ad728
  • Breaking News

    तहसील मुख्यालय पर पन्द्रह जुलाई को होगा जोरदार प्रदर्शन - रामप्रवेश यादव



    कौड़ीराम,गोरखपुर। सपा विधानसभा क्षेत्र बांसगांव की एक आवश्यक बैठक कौड़ीराम के गंगा मैरेज हाल में आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामअजोर मोर्य व संचालन महासचिव यदुवंश यादव ने किया। बैठक में आज बी डी सी सदस्य अनिल प्रसाद,अवधेश पाल, रणजीत कुमार, रामकेर ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुये पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ तहसील मुख्यालय बांसगांव पर होने वाले  प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बैठक की गई है। अध्यक्ष रामअजोर मौर्य ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कुचलते हुए जनता के निर्णय को अपने सरकारी तन्त्र से बदलने का काम किया है, उसके विरोध मे पन्द्रह जुलाई को बांसगांव तहसील मुख्यालय पर जोरदार  प्रदर्शन होगा ।बैठक को सम्बोधित करते हुऐ सपा नेता रामप्रवेश यादव ने कहा कि डीजल पेट्रोल के दाम बेतहाशा बढ़ गए। रसोई गैस की कीमत हजार रुपये तक पहुच गयी ,खाद्य सामग्री कि कीमत इतनी बढ़ गयी है कि गरीब अब दाल रोटी भी नही खा पा रहा है। भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था अब पूरी तरह विफल हो चुकी है। प्रदेश अब सत्ता में बैठे गुंडो के हवाले हो गया है। बैठक को संजय पहलवान ,बृजेश कुमार,नंदलाल कन्नौजिया ने भी सम्बोधित किया। बृजेश कुमार

    ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ आम जनता में आक्रोश पनप रहा है, जनता 2022 में इसका जवाब देगी और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। बैठक में मुख्य रूप से रविन्द्र यादव,अरुण राय, सीताराम गोड़, संजय पासवान, शमशेर शाही,सुरेन्द्र प्रताप यादव,दुर्गेश मद्धेशिया,धीरेन तिवारी,मुखिया यादव,मोहम्मद मुस्लिम,रामप्रवेश मंटू,संजय यादव, नन्हे यादव,मनोज यादव,ओमकार ,रवि,अजय कन्नौजिया, शत्रुध्न यादव,अनुप यादव,राहुल यादव ,शेषनाथ राय, परमेश्वर राय, अनिल पासवान आदि लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728